फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inspired by environmental conservation, Swati filled the empty courtyard of her house with plants.

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा से स्वाति ने पौधों से भरा घर का सूना आंगन

Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Inspired by environmental conservation, Swati filled the empty courtyard of her house with plants.
फोटो संख्या:53- कनीना में पौधों की देखभाल करती स्वाति शर्मा---संवाद
कनीना। घर-परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच महिलाओं के शौक पूरे करने में अगर कोई साथ दे तो महिलाएं समाज में मिसाल कायम कर सकती हैं। इसी तरह कनीना निवासी स्वाति शर्मा को भी देवर का साथ मिला तो उन्हाेंने घर पर 400 पौधों की बगिया बना दी।
विज्ञापन


स्वाति शर्मा ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने घर में पौधे लगाने की शुरु किए थे। उस दौरान घर की जिम्मेदारी अधिक थी। एक दिन स्वाति अपने पति अमित वशिष्ठ व देवर दीपक के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। उस दौरान स्वाति ने पौधों से लगाव की बात साझा की।
विज्ञापन

देवर दीपक जनशक्ति विकास संगठन के तहत लोगों को पौध वितरित करते हैं और आसपास पौधों की रखवाली भी करते हैं। भाभी की बात सुनकर दीपक ने स्वाति को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और उनके शौक को पूरे करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कार्यों से प्रेरित होकर स्वाति का भी पर्यावरण के प्रति प्रेम निरंतर बढ़ता गया। देवर लोगों को पौधे वितरित करने के लिए घर में पौधे लेकर आते थे। इसमें स्वाति को जो पौधे लगते उनको वह घर पर लगा लेती थी।
उनका वीरान आंगन अब हरी-भरी बगिया में बदल गया है। किसी समय आंगन में बैठकर बातें होती थी और आज सभी बगिया में बैठकर बातें करते हैं। अब बगिया उनका ससुराल के प्रेम का यादगार पल बन चुका है।

-----------
बगिया में लगाए हैं ये पौधे
बगिया में स्वाति ने मोरपंख, फीनिक्स पाम, गुलाब की बेल, स्वीट विलियम, गजानिया, आइस प्लांट, पेटुनिया, फ्लाक्स, केंडुला, गेंदा, जगरेटा, पोपी, कैंडीटफ्ट और अन्य इंडोर व आउटडोर पौध लगाई हुई हैं। इनके लिए स्वाति घर पर ही प्राकृतिक खाद व फर्टिलाइजर तैयार करती हैं। इनका प्रयोग पौधों की स्थिति की अनुसार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed