फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Injured person died in road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ दम

Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Injured person died in road accident
गांव हमींदपुर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतपाल के भाई सत्यवीर ने बताया कि उसे शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके भाई सतपाल का गांव के बस स्टैंड पर एक्सीडेंट हो गया। सूचना के बाद वह बस स्टैंड पहुंचा तो घटनास्थल पर ग्रामीण जमा थे। उसे बताया गया कि उसका भाई पचेरी की ओर से आ रही एक गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी को नारनौल की ओर भगा ले गया। इसके बाद वे घायल सतपाल नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे बहरोड़ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां भी उसकी गंभीर चोट की वजह से उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed