फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   injection send maoney fir

इंजेक्शन देने के नाम पर ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 06 Jun 2021 10:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
injection send maoney fir
कस्बे में दवाई देने के नाम पर हजारों रुपये हड़पने का मामले की शिकायत पुलिस मे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। कस्बा अटेली के वार्ड नंबर नौ निवासी मुकूल गर्ग ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता राजेश कुमार गर्ग को बीमारी के चलते मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था जहां पर चिकित्सकों ने एक इंजेक्शन लिखकर दिया। इंजेक्शन अस्पताल में नहीं था लिहाजा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे फोन नंबर लेकर एक अनजान व्यक्ति ने इंजेक्शन होने की बात कह कर अपना पता राधे मेडिकोज फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम बताते हुए एडवांस पेमेंट करने की बात कही। जिसके कारण उस व्यक्ति के खाते में फोन पे से 62470 रुपये की राशि डाली गई लेकिन राशि डलने के बाद उस व्यक्ति ने कोई भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया। इतना ही नहीं व्यक्ति ने अपना फोन भी बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत राशि हड़पने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed