फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Informed women about rights related to women safety

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी दी

Mon, 01 Apr 2024 07:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Informed women about rights related to women safety
नारनौल। नारनौल के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में रविवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मंजूषा और उनकी टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा के संबंध में उनके अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें अपने विरुद्ध होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लग सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों का अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश का कानून महिलाओं को विशेष अधिकार एवं संरक्षण प्रदान करता है जो कि उनके विकास में सहायक है। महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार, अवैध गर्भपात के खिलाफ अधिकार, शिक्षा का अधिकार, कार्यस्थल पर शोषण के विरुद्ध अधिकार, इंटरनेट पर सुरक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि हमें बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। जितना हो सके हमें अपनी बेटियों को साक्षर करना चाहिए क्योंकि बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों को रोशन करती है। थाना प्रभारी ने महिलाओं को हरियाणा पुलिस के डायल 112 के बारे में जानकारी दी और महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम सेवा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed