फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In view of security concerns, the district police are on high alert, and the SP has issued instructions.

Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट पर, एसपी ने जारी किए निर्देश

Fri, 16 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
In view of security concerns, the district police are on high alert, and the SP has issued instructions.
फोटो 27गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डॉग स्क्वॉड टीम के साथ सघन जांच करती पुलिस।स्रोत प्र
नारनौल। गणतंत्र दिवस पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने नारनौल रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के साथ-साथ अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी डॉग स्क्वॉड टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वहां मौजूद संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, धर्मशाला, पार्किंग, मॉल और भीड़भाड़ वाले बाजारों की लगातार चेकिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले में रुकने वाले बाहरी व्यक्तियों, विशेषकर कम समय के लिए रुकने वाले किरायेदारों और होटलों के आगंतुकों के सत्यापन पर विशेष बल दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला महेंद्रगढ़ के साथ लगती अंतरराज्यीय सीमाओं के पुलिस नाकों पर प्रभावी चेकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाले वाहनों तथा संदिग्ध वाहनों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जेल से रिहा हुए या पैरोल पर आए संदिग्धों, गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed