{"_id":"6ad3b04c76a73351ba0d154e","slug":"in-the-ramlila-at-chanduwada-lord-ram-slew-bali-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146772-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चांदूवाड़ा की रामलीला में भगवान राम ने किया बाली का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चांदूवाड़ा की रामलीला में भगवान राम ने किया बाली का वध
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-11चांदुवाड़ा की रामलीला में सुग्रीव की खोज में जाते राम-लक्ष्मण की लीला का मंचन करत
Link Copied
नारनौल। मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट के 77वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं का मंचन किया गया। वर्ष 1950 से आयोजित हो रही इस रामलीला में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन
मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध के प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। राम की भूमिका दीपक हरित, लक्ष्मण की अनिल चौहान, हनुमान की तरुण सोनी, सुग्रीव की जोगेंद्र छल्पाड़िया, बाली की बलवंत सैनी, तारा की दिनेश सैनी और अंगद की भूमिका लोकेश सोनी ने निभाई।
विज्ञापन
मंचन के दौरान बाली और सुग्रीव के बीच विवाद की कहानी राम को बताई गई। भगवान राम ने मित्र के दुख को बड़ा समझकर सुग्रीव को बाली से युद्ध करने को कहा। मंच पर बाली और सुग्रीव के युद्ध का मंचन और भगवान राम द्वारा बाली को छुपकर मारने की लीला दिखाई गई। बाली वध के साथ रात लीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।