फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If more than 1100 greetings are given to eunuchs, a fine of Rs 5100 will be imposed.

Mahendragarh-Narnaul News: किन्नरों को 1100 से अधिक बधाई दी तो 5100 का लगेगा जुर्माना

Mon, 03 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
If more than 1100 greetings are given to eunuchs, a fine of Rs 5100 will be imposed.
फोटो नंबर-19बैठक में मौजूद पंचायत सदस्य व ग्रामीण। संवाद
सिहमा। खंड के गांव गुवानी में सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता सरपंच रीना यादव द्वारा की गई। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि लड़के की शादी के अवसर पर और घर में लड़का पैदा होने की खुशी में किन्नरों को बधाई के तौर पर 1100 रुपये से अधिक नहीं दिए जाएंगे। इसके साथ अगले महीने 14 मार्च को होने वाले बाबा गैबी राम मेले में आयोजित कार्यक्रम में अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग करता पाया जाता है तो उस पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव की सरपंच ने बताया कि मंदिर व चौपालों में नशा करने व नशा करके प्रवेश करना पूर्ण प्रतिबंधित है। अगर ग्रामीण किन्नरों को 1100 रुपये से अधिक एवं गांव में हरे पेड़ों की कटाई करता हुआ पाया जाता है तो ग्राम पंचायत उस पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाएगी। ग्राम पंचायत जल्द ही गांव में नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को एक मुहिम चला कर बताएगी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव, सतपाल, भूप सिंह, अनिल, सतवीर, तेज प्रकाश, जल्लू राम, अजय व कंवर सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed