फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Human and happiness in 8-12 years of yoga competition

खेल एवं युवा विभाग की ओर जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित

Tue, 17 Aug 2021 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Human and happiness in 8-12 years of yoga competition
योग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Narnol
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 225 लड़के व लड़कियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

परसराम ने कहा कि योग जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में लड़के व लड़कियों की अलग-अलग आयोजित की गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से नकद पुरस्कार दिए गए। कुलदीप शर्मा, सरोज देवी, कविता व सरोज बाला ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
8 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों में मानव प्रथम, प्रशांत द्वितीय व जनित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग में खुशी प्रथम, भूमिका द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। 12 से 15 वर्ष के आयु वर्ग लड़कियों में विजय लक्ष्मी प्रथम, तेजस्वी द्वितीय व ईशु तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में विशाल प्रथम, जतिन द्वितीय, समीर तृतीय स्थान पर रहा। 15 से 19 वर्ष की आयु वर्ग लड़कियों में पिंकी प्रथम, मासूम द्वितीय, व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में अजय प्रथम, गोविंद द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहा। 19 से 25 वर्ष की आयु वर्ग लड़कियों में आरती प्रथम, कविता द्वितीय व रीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में करण सिंह प्रथम, विकास द्वितीय व बोबी तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed