{"_id":"668d7dfc86e7356c380b9d3c","slug":"huda-sector-park-becomes-pond-in-rain-no-drainage-system-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113929-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में हुडा सेक्टर के पार्क बने तालाब, पानी निकासी की नहीं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में हुडा सेक्टर के पार्क बने तालाब, पानी निकासी की नहीं व्यवस्था
Tue, 09 Jul 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में इन दिनों पार्कों का बुरा हाल है। वहीं कुछ पार्कों में व्यवस्था ठीक थी, वहां भी बारिश होते ही पानी भर जाता है। पार्कों में पानी भर जाने के बाद वे ऐसे लगते हैं जैसे कोई तालाब हो।
हुडा सेक्टर एक में शास्त्री पार्क बना है, जिसमें झूले व घूमने आदि की व्यवस्था सही होने के कारण बहुत से लोग सुबह-शाम आते थे। अब बारिश से इस पार्क में दो-दो फीट पानी भर गया है। इसमें न तो बच्चे खेल सकते है और न ही लोग घूम सकते हैं। इस पार्क में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण जब भी बरसात होती है तो ये पार्क लबालब भर जाते हैं। पार्क में पानी भरने पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी से स्थानीय लोग मिले। इसके बाद पंप सेट लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू किया गया था। अब पहले की बरसात का पानी निकला भी नहीं था कि मंगलवार को हुई बारिश से फिर पार्क में पानी भर गया है।
हुडा सेक्टर के लोगों का कहना है कि पार्क में पानी भरा रहने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भी भय बना रहता है। ऐसे में पार्क के अंदर न तो लोग घूम सकते हैं और न ही बच्चे खेल पाते हैं। हुडा सेक्टर के लोगों ने पार्क में पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाने की भी प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में पानी निकासी के लिए जल्द ही काम शुरू होना है। जब तक ये कार्य शुरू नहीं होता है तब तक पंप सेट द्वारा पार्कों से पानी निकाला जा रहा है। पार्कों में पानी के अंदर दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा, जिससे मच्छर पैदा न हों।
दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।