फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hike in Vita Ghee and Milk Prices; No Decline in Demand

Mahendragarh-Narnaul News: वीटा घी और दूध के दामों में वृद्धि, मांग में कमी नहीं

Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hike in Vita Ghee and Milk Prices; No Decline in Demand
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ में वीटा बूथ पर बैठा संचालक योगेंद्र यादव--संवाद
महेंद्रगढ़। वीटा डेयरी के दूध और घी के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर अब महेंद्रगढ़ के उपभोक्ताओं की जेब पर दिखाई देने लगा है। हालांकि कीमतें बढ़ने के बावजूद वीटा उत्पादों की मांग में कोई खास कमी नहीं आई है। शहर में प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये के दूध, दही, घी, पनीर, मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

शहर में वीटा के उत्पाद पांच दुकानों पर उपलब्ध हैं जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में वीटा दूध के दाम में प्रति लीटर 3 रुपये व घी के दाम में 10 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर दूध, घी, पनीर, मक्खन की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

दुकान संचालक योगेंद्र यादव ने बताया कि कीमतों में वृद्धि के बाद शुरुआती दिनों में ग्राहकों ने जरूर नाराजगी जताई, लेकिन गुणवत्ता और भरोसे के कारण लोग अभी भी वीटा उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर दूध और दही की मांग में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। वहीं घी और पनीर की बिक्री भी सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक रविंद्र, सुरेंद्र, हेमंत, राहुल ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। गैस, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं, ऐसे में डेयरी उत्पादों के महंगे होने से परेशानी और बढ़ गई है। बावजूद इसके दूध जैसे जरूरी उत्पादों की खरीद बंद करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed