फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Headache and dizziness are symptoms of high blood pressure: Dr. Sandeep

सिर दर्द व चक्कर आना उच्च रक्तचाप के लक्षण : डाॅ. संदीप

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Headache and dizziness are symptoms of high blood pressure: Dr. Sandeep
फोटो नंबर- 07एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
नारनौल। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर शनिवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर सवदेश की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप यादव बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। डॉ. संदीप यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि उच्च रक्तचाप गंभीर बीमारी है, जो आनुवांशिक भी हो सकती है।
तनाव का बढ़ना, खान-पान में बदलाव, दैनिक योग से दूर रहना, तले हुए भोजन का अधिक मात्रा में प्रयोग, नींद का पूरा ना होना है और दिल की धड़कन का बढ़ना, सिर दर्द होना, चक्कर आना, अधिक पसीने आना उच्च रक्तचाप के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नियमित व्यायाम करना, तनाव मुक्त रहना, पानी का सेवन अधिक मात्रा में करना, अधिक फल व सब्जियां खानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें नियमित अंतराल पर जांच करवानी चाहिए। चिकित्सकों के परामर्श अनुसार दवाइयों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर बाला कुमारी, प्रेमलता , दिनेश सैनी, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed