{"_id":"62604cfb38aec524e13d472f","slug":"hcu-admission-process-under-cuet-2022-continues-apply-by-may-6-narnol-news-rtk6444529117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेंविवि : सीयूईटी 2022 के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया जारी, 6 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकेंविवि : सीयूईटी 2022 के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया जारी, 6 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत उपलब्ध पाठ्यक्रम बीवॉक - रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में दाखिले का विकल्प उपलब्ध हैं। किताबी ज्ञान, कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार के ढेरों अवसर उपलब्ध कराने वाले इस पाठ्यक्रम में दाखिला संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2022 के माध्यम से होगा, जिसके लिए 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। यह पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को रचनात्मक, समस्याओं के समाधान, उद्यमिता, कौशल विकास आदि महत्वपूर्ण आयामों से अवगत करता है।
12वीं पास विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन:
इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदक का 12वीं पास होना या 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुआ होना आवश्यक है। पाठ्यक्रम में सत्र 2022-23 के अंतर्गत कुल 63 सीटें उपलब्ध है। पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुयश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को रिटेल व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में हो रहे उन्नत तरीकों से अवगत कराना है । इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी को एक वर्ष का कोर्स पूरा करने पर डिप्लोमा, दो वर्ष पूरा करने पर एडवांस डिप्लोमा तथा तीन वर्ष पूरा करने पर बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट की डिग्री प्रदान की जाती हैं । इसके अलावा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था रीटेलर्स एसोसिएशन स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
इस पाठ्यक्रम में रोजगार के हैं भरपूर अवसर
डॉ. सुयश मिश्रा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में अध्ययन के बाद रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध है और कोरोना महामारी के बावजूद विश्वविद्यालय में अध्यनरत इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को रिलायंस रिटेल लिमिटेड, आदित्य बिरला फैशन एंड रिलेट, मैक्स लाइफस्टाइल व ओजी इंडिया पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड सरीखे प्रतिष्ठित संस्थानों में मिले रोजगार के अवसर इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 6 मई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।