फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan was performed at the five-day festival of lights at Yadav Sabha.

Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा में पंच दिवसीय दीपोत्सव पर किया गया हवन

Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Havan was performed at the five-day festival of lights at Yadav Sabha.
फोटो संख्या:-65 यादव सभा महेंद्रगढ़ में बैठक करते हुए आर्यसमाज के लोग---स्रोत संस्थान
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में पंच दिवसीय दीपोत्सव पर यादव सभा के प्रधान अभय राम यादव की अध्यक्षता में हवन किया गया।
विज्ञापन

यादव सभा के उपाध्यक्ष एवं आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य के पुरोहित्व में किया गया। दीपावली के इस पावन पर्व पर भारतीय परंपरा के अनुसार हम अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर एक छोटा सा हवन अवश्य करें। वेद स्वाध्याय एवं वैदिक हवन कर्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर अपनी सनातन संस्कृति को सुरक्षित करें।


हवन करने वाले ही स्वर्ग अर्थात विशेष सुख को प्राप्त करते हैं। हवन सर्वत्र, सर्व कल्याण व परोपकार की भावना से किया गया। हम अज्ञान रूपी अंधकार से हटाकर वेद रूपी ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करें। जहां सर्वत्र प्रकाश ही प्रकाश हो जिससे समस्त बुराइयों को दूर कर हम अपने अंदर अधिक से अधिक गुणों का आधान करें एवं अपने जीवन को सुखी समृद्ध बना सकें। इस अवसर पर सभा के महासचिव बाबू रोहतास यादव, कोषाध्यक्ष बाबू जगदीश प्रसाद, बीर सिंह मेघनवास, सूबे सिंह देवास, संतोष यादव, रामकला, रामप्यारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed