फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Two youth from Ateli passed UPSC exam

Haryana: अटेली के दो युवाओं ने यूपीएससी की परीक्षा की उत्तीर्ण, क्षेत्र का गौरव बढ़ाया

Tue, 16 Apr 2024 06:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

गांव सैदपुर के सरपंच विकास यादव तथा गांव बजाड़ के सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि दीपक व विनय दोनों ही होनहार युवक है और उन्होंने अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
Haryana: Two youth from Ateli passed UPSC exam
दीपक। विनय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के गांव सैदपुर व बजाड़ के दो युवाओं ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव सैदपुर निवासी दीपक ने 518 रैंक प्राप्त की है। जिससे सारे गांव में खुशी का माहौल है। दीपक के पिता आर्मी से सेवानिवृत्ति के बाद इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। जबकि दीपक के दादा कान्हा राम भी आर्मी में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए है। 
विज्ञापन


वहीं अटेली क्षेत्र के गांव बजाड़ निवासी विनय कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में 871वीं रैंक हासिल की है। युवाओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के दोनों गांवों में खुशी का माहौल है। गांव सैदपुर के सरपंच विकास यादव तथा गांव बजाड़ के सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता केवल मेहनत लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


व्यक्ति में दृढ़ आत्मविश्वास होना चाहिए ताकि ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी बाधा को पार करते हुए सफलता को हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed