{"_id":"66f17874d63ed3773207e903","slug":"haryana-jjp-district-head-dr-manish-sharma-resigns-from-the-party-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जजपा जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, महेंद्रगढ़ से दुष्यंत को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जजपा जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, महेंद्रगढ़ से दुष्यंत को झटका
Mon, 23 Sep 2024 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:47 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ नारनौल से दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी का झटका लगा है।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : X @Dchautala
विस्तार
महेंद्रगढ जिले में जजपा में इस्तीफा देने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जजपा को एक और बड़ा झटका जिला प्रधान के इस्तीफा देने से लगा है। इस समय जहां उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, वहीं जजपा में इस्तीफा देने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को जजपा जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की नीतियों से प्रभावित होकर जजपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पूरा मान सम्मान जिला प्रधान रहते हुए दिया। जिला प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के नाम पत्र लिखकर इस्तीफा देने की बात कही है। प्रधान ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर उसे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन