{"_id":"65daf96a9a521b2bea0340fe","slug":"haryana-dumper-hits-auto-a-young-man-dies-during-treatment-case-registered-against-dumper-driver-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 25 Feb 2024 01:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:55 PM IST
सार
छीलरो गांव के पास बीते दिन सवारियो से भरे ऑटो को डंपर ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में निजामपुर से छिलरो मार्ग पर एक डंपर व ऑटो भिड़ंत में शनिवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। राजस्थान के खेतड़ी तहसील के गांव ढाणा गोविंददासपुरा निवासी पवन सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय सुनील सिंह मेहाड़ा के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
शनिवार को वह किसी काम से निजामपुर गया था और निजामपुर से ऑटो में बैठकर नारनौल की ओर जा रहा था। रास्ते में छिलरो मार्ग पर एक डंपर चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। लेकिन सुनील को सिर में गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे पहले तो शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से भी उसको रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जयपुर के निम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां अस्पताल से करीब 200 मीटर पहले ही सुनील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि निजामपुर से छिलरो के बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक एक डंपर ने ऑटो को अपनी चपेट मे ले लिया था। जहां ऑटो में 14-15 सवारी बैठी हुई थी, जिसमें से सात-आठ सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इन घायलों में से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।