फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Central University will conduct M.Tech

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कराएगा एमटेक की पढ़ाई

Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana Central University will conduct M.Tech
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेविवि), महेंद्रगढ़ आगामी सत्र से तीन नए एमटेक पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों में एमटेक एनर्जी सिस्टम एंड मैनेजमेंट, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इन पाठ्यक्रमों को तकनीक के मोर्चे पर जारी विभिन्न बदलावों को देखते हुए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर ऊर्जा प्रबंधन, संरचनात्मक प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति ने इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को तेजी से बदल रहे कार्य क्षेत्रों और इंडस्ट्री की नवीनतम आवश्यकताओं को देखते हुए जरूरी शिक्षण प्रशिक्षण के प्रयासों में अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर न सिर्फ अच्छे संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने योग्य हो पायेंगे बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वरोजगार विकसित करने की क्षमता भी विकसित कर पायेंगे। विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अंतर्गत शुरु होने वाले इन पाठ्यक्रमों में प्रत्येक में 18-18 सीटें उपलब्ध होंगी। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अधिष्ठाता डॉ. अजय कुमार बंसल ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों के संबंध में दाखिला कार्यक्रम के निर्धारण की प्रक्रिया को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इन पाठ्यक्रमों में अध्ययन संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed