{"_id":"659d37a61d81826e210f23f5","slug":"haryana-bus-runs-over-female-teacher-in-narnaul-dies-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: महिला अध्यापक की स्कूटी को गाड़ी ने मारी टक्कर, ऊपर से निकली रोडवेज बस, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: महिला अध्यापक की स्कूटी को गाड़ी ने मारी टक्कर, ऊपर से निकली रोडवेज बस, मौके पर मौत
Tue, 09 Jan 2024 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:40 PM IST
सार
हरियाणा के नारनौल में महिला अध्यापक के ऊपर से रोडवेज बस निकल गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। नारनौल की रेणू यदुवंशी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने का कार्य करती थी।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में स्कूटी सवार महिला अध्यापक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए। मिली जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर नारनौल की रेणू यदुवंशी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने का कार्य करती थी। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कॉलेज से अपने घर आ रही थी।
विज्ञापन
वह जैसे ही रेवाड़ी रोड स्थित छलक नाले के नजदीक पहुंची तो पहले स्कूटी को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई। इस दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही रोडवेज बस महिला अध्यापक के ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां मंगलवार देर सायं पोस्टमार्टम कर मृतका के परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन