फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Happy cards have not been made for the last 6 months, people are facing problems

Mahendragarh-Narnaul News: 6 माह से बनकर नहीं आए हैप्पी कार्ड, लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 03 May 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Happy cards have not been made for the last 6 months, people are facing problems
नारनौल। नारनौल डिपो पर छह महीने से हैपी कार्ड नहीं आया है। इस कारण हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड की आखिरी खेप नारनौल डिपो में 6 नवंबर को पहुंची थी। इसके बाद से नारनौल डिपो पर हैप्पी कार्ड नहीं आया है। हैप्पी कार्ड योजना शुरू होने के बाद से 25 अप्रैल तक जिले भर में करीब 132366 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसमें से करीब 99058 लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर नारनौल डिपो आ चुके हैं, लेकिन करीब 33308 लोगों के हैप्पी कार्ड अभी तक बनकर नहीं आए हैं।
शुरूआत में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के करीब 15 से 20 दिन के अंतराल पर हैप्पी कार्ड बनकर नारनौल डिपो पर आ जाते थे। इसके बाद उन्हें लोगों तक पहुंचाया जाता था, लेकिन पिछले 6 महीनों से हैप्पी कार्ड नहीं आने के कारण लोग हैप्पी कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार बस स्टैंड के चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण लोग कई बार हैप्पी कार्ड का उपयोग नहीं कर पाते और परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैप्पी कार्ड मिलने के बाद उन्हें एक्टिव करना जरूरी होता है। इसके बाद ही लोग हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल कर पाते हैं। वहीं हैप्पी कार्ड से कोई यात्री 1 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर लेता है, तो एक साल पूरा होने के बाद हैप्पी कार्ड स्वत: रिचार्ज हो जाता है।
विज्ञापन


इंसेट
90809 लोग ले रहे हैप्पी कार्ड योजना का लाभ
हैप्पी कार्ड योजना को पिछले वर्ष मार्च में शुरू किया गया था। इसके तहत वह लोग जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें 1000 किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाता है। जिले में अब तक करीब 90809 लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जो योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
मार्च में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। गांव में कुछ लोगों ने योजना शुरू होने के बाद ही आवेदन कर दिए थे। आवेदन करने के करीब 15 दिन बाद उनको हैप्पी कार्ड मिल गया था। उसे करीब 45 दिन बीत जाने के बाद भी हैप्पी कार्ड नहीं मिल पाया है। हर हफ्ते बस स्टैंड जाकर पता करना पड़ता है।-रजनीश, गांव मंडलाना
--------------
हैप्पी कार्ड गुरुग्राम जाने के लिए शुक्रवार को पहली बार इस्तेमाल किया। उम्मीद थी की हैप्पी कार्ड के इस्तेमाल से मुझे किराये का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाया। किराये स्वयं वहन करना पड़ा।-सतबीर, गांव जैलाफ


वर्जन :
हैप्पी कार्ड एक बेहतर योजना है। जिले में अब तक 132366 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। 90809 लोगों को हैप्पी कार्ड मिल चुका है। उम्मीद है जल्द ही शेष हैप्पी कार्ड भी डिपो में आने के बाद लोगों को वितरित कर दिया जाएगा।-अनित कुमार, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed