फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hanuman takes the form of a Brahmin, Rama meets Sugriva... an example of friendship unfolds in the Ramlila.

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान बने ब्राह्मण, राम को मिले सुग्रीव...रामलीला में दिखी मित्रता की मिसाल

Sat, 17 Oct 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hanuman takes the form of a Brahmin, Rama meets Sugriva... an example of friendship unfolds in the Ramlila.
फोटो नंबर-08अनाज मंडी की रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था के सहयोग से हो रही रामलीला के दसवें दिन शुक्रवार रात शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं का मंचन हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी आयुष मित्तल ने गणेश पूजन करके की। मंच संचालन भारत भूषण तायल और रतन लाल भास्कर ने किया।
संस्था के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि मंचन में दिखाया गया कि सुग्रीव के कहने पर हनुमान जी ब्राह्मण का वेश धारण कर वन में भगवान राम और लक्ष्मण से मिलते हैं। बातचीत के बाद वे दोनों भाइयों को सुग्रीव के पास ले जाते हैं, जहां राम और सुग्रीव की मित्रता होती है। सुग्रीव अपना दुख बताते हैं, तब श्रीराम उन्हें बाली को युद्ध के लिए ललकारने को कहते हैं।
विज्ञापन

युद्ध के दौरान श्रीराम एक ही बाण से बाली का वध कर देते हैं। बाली अपने पुत्र अंगद का हाथ श्रीराम को सौंपकर प्राण त्याग देता है। इसके बाद हनुमान, जामवंत और अंगद सहित सुग्रीव की सेना माता सीता की खोज में निकल पड़ती है। यहीं पर रात की रामलीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed