फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Half burnt body of young man found in fields in Narnaul, miscreants killed Rajesh and set him on fire

Narnaul: खेतों में मिला युवक का अधजला शव, राजेश की हत्या कर बदमाशों ने लगाई आग

Tue, 28 Nov 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश सोमवार को घर पर खेत में जाने की बात कह कर गया था। लेकिन वह सोमवार रात को घर वापिस नहीं आया। जिसकी परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी। लेकिन मंगलवार सुबह राजेश अधजली हालात में खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Half burnt body of young man found in fields in Narnaul, miscreants killed Rajesh and set him on fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सीमावर्ती गांव में एक युवक का अधजला शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। जिसका दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी मृतक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव गोद में मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गए एक किसानों को खेत में अधजला शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना गांव के सरपंच हरिओम को दी गई। वहीं सरपंच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। जिसके बाद मृतक की पहचान गांव गोद के ही 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश सोमवार को घर पर खेत में जाने की बात कह कर गया था। लेकिन वह सोमवार रात को घर वापिस नहीं आया। जिसकी परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी। लेकिन मंगलवार सुबह राजेश अधजली हालात में खेत में पड़ा मिला। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेश की पहले किसी ने हत्या की और जला कर शव को गांव के पास खेतों में डाल दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मंगलवार सुबह गांव गोद में अधजला शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रबिना पि, एएसपी नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed