सिहमा(नारनौल)। सिहमा खंड के गांव गुवानी की पंचायत ने नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाते हुए बैठक कर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस दौरान गांव में अवैध प्रकार के नशे पर पाबंदी लगाई गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से नारनौल सदर इंचार्ज धर्मवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यदि गांव का कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या नशा करता हुआ पकड़ा गया, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर सत्यपाल, वेद प्रकाश, झल्लू राम, रामबीर, सुरेश चौकीदार, संदीप कृष्ण, सज्जन सिंह, राजपाल, नितेश पंच, दिनेश पंच के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।