फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government Women College students displayed their talent in science exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदर्शनी में विज्ञान की समझ को दर्शाया

Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government Women College students displayed their talent in science exhibition
फोटो संख्या:51- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की ओर से
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉलेज स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी और ज्योग्राफी विषय शामिल रहे। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा संरक्षण, जैव विविधता जैसे विषयों पर वर्किंग मॉडल तैयार किए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की उत्कृष्टता और मेहनत की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को उच्च सराहना की। प्रदर्शनी में बॉटनी विषय में बायो फोर्टिफिकेशन, जूलॉजी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ज्योग्राफी में ज्योग्राफिकल क्षेत्र एवं बायोडायवर्सिटी, फिजिक्स में ऊर्जा से वेस्ट मॉडल एवं केमिस्ट्री में कार्बन प्योरीफिकेशन का एयर पॉल्यूशन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मॉडल ने न केवल विज्ञान की समझ को बढ़ाया बल्कि प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचारों का एक प्रभावशाली दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. मक्खन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शनी से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में और अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. भरत, डॉ. नवीन, डॉ. देवेंद्र, डॉ. प्रवीण ने मूल्यांकन किया। आगामी 11 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed