फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government School Khudana triumphs in the Under-14 football category.

Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल अंडर-14 वर्ग में राजकीय स्कूल खुडाना ने मारी बाजी

Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government School Khudana triumphs in the Under-14 football category.
फोटो संख्या:66- आरपीएस स्कूल में फुटबाॅल प्रतियोगिता में विजेता ​पीए श्री स्कूल खुडाना की टीम क
महेंद्रगढ़। आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल अंडर-14 वर्ग में राजकीय स्कूल खुडाना, अंडर-17 वर्ग में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढ़वाल और अंडर-19 वर्ग में पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी तलवाना की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ऑब्जर्वर राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह, खेल सचिव एवं प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, एईओ विक्रम सिंह, ऑब्जर्वर राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक और हरीश रोहिल्ला की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अब सोमवार को लड़कों के वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 फुटबॉल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना की भावना मजबूत होती है।
खेल सचिव एवं प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बालिका टीमों के साथ महिला अध्यापिकाओं की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा बनी रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. हंसराज गुर्जर, कोऑर्डिनेटर कैलाश ज्योति, पीटीआई राकेश डीपी, अमित डीपी और गुलशन कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed