फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Goshala road and Majra octroi road will shine with Rs 2.13 crore

2.13 करोड़ रुपये से चमकेंगी गोशाला रोड व माजरा चुंगी की सड़क

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Goshala road and Majra octroi road will shine with Rs 2.13 crore
महेंद्रगढ़। पिछले छह सालों से बदहाल सड़क मार्ग से धूल फांक रहे करीब 500 दुकानदारों व जिला की एक तिहाई आबादी को एक सप्ताह में राहत मिलेगी। नगरपालिका द्वारा 2.13 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर शहर के गोशाला रोड व माजरा चुंगी से फाटक रोड का निर्माण कराया जाएगा। रविवार सुबह गोशाला रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। पिछले छह बर्षों से जिले की एक तिहाई आबादी को शहर से जोड़ने वाले यह दोनों मुख्य मार्ग बदहाल हो चुके थे। छह सालों के दौरान इनकी सुध नहीं ली गई थी, जिसके कारण सड़कों की हालात एक कच्चे रास्ते जैसी हो गई थी। इन दोनों मार्गों पर करीब 500 दुकानें हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बना गोशाला रोड जलभराव होने के कारण महज एक वर्ष में ही बदहाल हो गया था। इसके बाद लंबे समय से लोगों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब रेलवे फाटक से मसानी चौक तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 88 लाख रुपये खर्च कर निर्माण किया जाएगा। यह सड़क मार्ग तारकोले से थ्री लेयर का बनेगा।
विज्ञापन

1.25 करोड़ रुपये होंगे माजरा चुंगी रोड पर खर्च
शहर में प्रवेश करने वाला यह मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाली की दशा में था। अब नगरपालिका द्वारा लोक निर्माण विभाग से इसकी एनओसी ली जा चुकी है। आरसीसी बनने वाले इस मार्ग पर 1.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिम्मेदारों का दावा है कि यह सड़क मार्ग भी एक सप्ताह के समय में पूरा कर लिया जाएगा। इस बार गोशाला रोड पर दोनों ओर बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोट
शहर के इन दोनों मार्गों का शीघ्रता से निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गोशाला रोड पर रविवार से काम शुरू हो चुका है, जबकि एक सप्ताह के अंदर माजरा चुंगी से फाटक रोड पर भी निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
--- योगेश राठी, एमई नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed