फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girls learnt balanced cutting of cloth

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को सीखी कपड़े की संतुलित कटिंग

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girls learnt balanced cutting of cloth
फोटो संख्या:66-राजकीय कन्या  महाविद्यालय उन्हानी में प्रशिक्षण शिविर में सिलाई प्र​शिक्षण में ह
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन छात्राओं में विशेष उत्साह व सीखने की ललक देखने को मिली। प्रशिक्षिका नीतू ने छात्राओं को सही नाप लेने की विधि, कपड़े की संतुलित कटिंग, साधारण सलवार, पेटीकोट की सिलाई की व प्रारंभिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. कविता ने कहा कि वर्तमान समय में फैशन व तकनीक का समन्वय अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटराइज्ड सिलाई मशीन, ऑनलाइन डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म, डिजिटल मार्केटिंग व सोशल मीडिया के माध्यम से फैशन उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को पारंपरिक कौशल के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा आज की प्रमुख आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व स्वरोजगार की भावना भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए सीखे गए कौशल को अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से अपनाएं। तीसरे दिन का आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा। शिविर आगामी दिनों में भी इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed