फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girls beat, all three girls in top three, became topper with 495 marks brought happiness

Mahendragarh-Narnaul News: लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप थ्री में तीनों लड़कियां, 495 अंक के साथ टॉपर बन खुशी लाई मुस्कान

Wed, 17 May 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girls beat, all three girls in top three, became topper with 495 marks brought happiness
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी रहा। प्रदेश स्तर की तरह ही महेंद्रगढ़ जिले में भी लड़कियों ने बाजी मारी। जिले के पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। इस साल का पास प्रतिशत 77.55 प्रतिशत रहा है। वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंडालिया की छात्रा खुशी ने 500 में से 495 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि बीएल शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली की छात्रा नितिका ने 494 अंक लेकर जिले में दूसरा और सिमरन ने 493 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के 9075 बच्चों ने इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें से 7033 बच्चे पास हुए। इसमें से 880 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 1157 नॉट क्वालीफाई रहे हैं। कुल 77.55 प्रतिशत बच्चे इस साल पास हुए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा परिणाम गिरा है। पिछले साल जिले का पास प्रतिशत 84.40 था जबकि इस बार 77.55 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 6.85 प्रतिशत कम है। वहीं बोर्ड की ओपन परीक्षा में 73 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 24 बच्चे पास हुए। इसके अलावा एक बच्चे की कंपार्टमेंट आई और 48 नॉट क्वालीफाई रहे। इनका पास प्रतिशत 32.88 रहा।
विज्ञापन


80.68 प्रतिशत लड़कियां और 74.86 प्रतिशत लड़के हुए पास
इस बार परीक्षा में 4872 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 3647 पास हो सके। इसके अलावा 518 की कंपार्टमेंट आई और 715 नॉट क्वालीफाई रहे। इनका पास प्रतिशत 74.86 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार से 4203 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 3391 पास हुई और 370 की कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा 442 नॉट क्वालीफाई रही। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.86 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम रहा ज्यादा
जिले में शहरी की बजाय ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत ज्यादा रहा है। शहरी क्षेत्र के 7473 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 5904 बच्चे पास हुए जबकि 710 की कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा 859 नॉट क्वालीफाई रहे हैं। इनका पास प्रतिशत 70.79 प्रतिशत है। इसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र से 160 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 1134 बच्चे पास हुए हैं। इसमें 170 की कंपार्टमेंट और 298 नॉट क्वालीफाई हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 79.00 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 15.56 प्रतिशत ज्यादा रहा
इस बार जिले में सरकारी के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का परिणाम ज्यादा रहा है। जिले में सरकारी स्कूलों के 5162 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 3657 बच्चे पास हुए जबकि 578 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। इसी प्रकार से 927 बच्चे नॉट क्वालीफाई हुए हैं। उनका पास प्रतिशत 70.84 रहा है। इसी प्रकार से निजी स्कूलों के 3913 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 3381 बच्चे पास हुए हैं। इसमें 302 बच्चों की कंपार्टमेंट और 230 बच्चे नॉट क्वालीफाई हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 86.40 रहा है, जो सरकारी स्कूलों से 15.56 प्रतिशत ज्यादा रहा है।



किसान की बेटी खुशी ने किया जिला टॉप
वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंडालिया की छात्रा खुशी ने 500 में से 495 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिस समय रिजल्ट जारी हुआ, उस समय खुशी सो रही थी। अमर उजाला ने परिवार को फोन कर खुशी के जिला टॉप करने की बात बताई तो परिवार खुशी से फूलां नहीं समाया। खुशी की मां अनीता ने बताया कि वह काफी देर से इंटरनेट पर रिजल्ट देखने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन साइट काम नहीं कर रही थी। यह देखकर खुशी सो गई। अमर उजाला ने उन्हें रिजल्ट बताया और यह सुनकर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अमर उजाला से बातचीत में खुशी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। खुशी ने बताया कि वह स्कूल में दिए गए काम को प्रतिदिन पूरा करती थी और अगले दिन पर नहीं टालती थी। स्कूल के अलावा घर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि कभी कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी की है। उसका पसंदीदा विषय गणित है। गणित में उसके 100 नंबर आए हैं। खुशी के पिता राजकुमार किसान और माता अनीता गृहणी है। उसके भाई सन्नी ने भी दसवीं की परीक्षा दी थी। उसके 471 अंक आए हैं। खुशी ने बताया कि वह साइंस संकाय लेगी। फिलहाल उसने अपने भविष्य में क्या बनना है, इसे लेकर कोई लक्ष्य नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed