फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ginger has become expensive, yet demand has not dropped.

Mahendragarh-Narnaul News: अदरक हुई महंगी, फिर भी नहीं घटी मांग

Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ginger has become expensive, yet demand has not dropped.
फोटो संख्या:52 सब्जी मंडी में दुकान में रखी अदरक--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में बदलाव के साथ ही सब्जी मंडी में अदरक की मांग बनी हुई है लेकिन आवक कम होने से इसके भाव में बढ़ोतरी हो गई है। शहर में इन दिनों अदरक की आपूर्ति मुख्य रूप से दिल्ली और मध्य प्रदेश से की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार बाहर से आने वाली अदरक की आवक पहले के मुकाबले कम हुई है जिसका सीधा असर रेट पर पड़ रहा है। फिलहाल बाजार में अदरक 80 रुपये किलो बिक रही है। भाव बढ़ने के बावजूद मांग में कमी नहीं आई है जिससे कारोबार अभी स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार दर्शन सैनी ने बताया कि शहर में रोजाना करीब 10 क्विंटल अदरक की आवक हो रही है जबकि इसकी खपत करीब 7 क्विंटल तक पहुंच गई है। आवक और खपत के बीच अंतर रहने से बाजार में अदरक की उपलब्धता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आपूर्ति होने के कारण परिवहन लागत और मंडी में खरीद कीमत बढ़ने का असर भी खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है।
अदरक का इस्तेमाल घरों के अलावा चाय, भोजन और तमाम खाद्य पदार्थों में खूब होता है, इसलिए मौसम बदलने के साथ इसकी मांग में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। दर्शन सैनी ने बताया कि रेट बढ़ने के बावजूद उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से अदरक खरीद रहे हैं, यही वजह है कि बिक्री पूरी तरह प्रभावित नहीं हुई है।

भाव बढ़ने से कारोबारियों को भी फायदा हो रहा है, क्योंकि रोज करीब सात क्विंटल की खपत बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में आवक और घटती है और मांग इसी तरह बनी रहती है, तो अदरक के भाव में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed