फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Get the thorns checked from the weights and measures department

Mahendragarh-Narnaul News: कांटों की नापतौल विभाग से जांच कराएं

Sat, 05 Apr 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Get the thorns checked from the weights and measures department
फोटो नंबर-18 अटेली मंडी में सरसों खरीद का निरीक्षण करते एसडीएम रमित यादव। संवाद
नारनौल/ मंडी अटेली/नांगल चौधरी। अटेली अनाज मंडी का शनिवार को एसडीएम रमित यादव ने निरीक्षण किया। खरीद प्रक्रिया को जांचा। इस दौरान उन्होंने किसानों से पूछताछ की।
विज्ञापन

किसानों ने तुलाई में देरी की शिकायत करते हुए कहा कि सुबह से गेट पास कटवाकर फड़ पर बैठे है, लेकिन शाम 4 बजे तक भी फसल नहीं तौली गई है। इस दौरान एसडीएम ने ठेकेदार के कांटों सहित मंडी में लगे सभी कांटों की जांच की और कांटों में कुछ अंतर पाया गया। एसडीएम ने हैफेड के जिला प्रबंधक को आदेश दिए कि कांटों की नापतौल विभाग से जांच करवाई जाए। एसडीएम ने उठान की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सरसों के बैग समय पर गोदाम में रखे जा सके और किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की आवक में बढ़ोतरी
सरसों की आवक में शनिवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। संभावना है कि रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को भी सरसों की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनिवार को नारनौल में 3426, अटेली में 7510 और नांगल चौधरी 1690 में क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 3546, अटेली में 6210 और नांगल चौधरी में 1400 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा नारनौल में 5787, अटेली में 3250 और नांगल चौधरी में 1410 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
------------
सरसों को मंडी में सूखा रहे किसान :
सरसों खरीद के लिए नमी की मात्रा 8 प्रतिशत निर्धारित की गई है। 8 प्रतिशत से अधिक नमी पाए जाने पर खरीद एजेंसियों द्वारा फसल को नहीं खरीदा जा रहा। जिस कारण किसान अपनी सरसों को मंडी में तेज धूप निकलने पर फैला कर सुखा रहें है ताकी नमी की मात्रा को दूर कर अपनी फसल को बेच सकें।

------------

सरसों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप चल रही है। सरसों की खरीद के समय सरसों में नमी की मात्रा और मिलावट की जांच की जा रही है। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक पाए जाने पर सरसों की खरीद नहीं की जा रही। किसान साथियों से अपील है कि सरसों का अच्छे से सूखा कर लाएं।
रूबी हुड्डा, मैनेजर,वेयर हाउस, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed