फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   General Manager of State Transport inspected the workshop of sub depot, gave instructions regarding cleanliness

राज्य परिवहन के महा प्रबंधक ने किया सब डिपो की कार्यशाला का औचक निरीक्षण, सफाई को लेकर दिए निर्देश

Fri, 11 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
General Manager of State Transport inspected the workshop of sub depot, gave instructions regarding cleanliness
महेंद्रगढ़ सब डिपो की 6.70 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर बनाई गई कार्यशाला निर्माण के एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। वर्कशाप निर्माण की फाइल पिछले एक साल से लोक निर्माण विभाग व राज्य परिवहन विभाग के कार्यालयों में चंडीगढ़ से लेकर नारनौल महेंद्रगढ़ घूम रही है। लेकिन कार्यशाला शुरू नहीं हो पा रही है। बता दें कि जब तक कार्यशाला शुरू नहीं होगी तब तक क्षेत्र के करीब 104 गांवों की छह लाख की आबादी को बेहतर परिवहन सुविधाएं भी नहीं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य परिवहन नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। वहां पर घास व उगे झाड़ों को देखकर विभाग के कर्मचारियों को साफ सफाई के आदेश दिए। बता दें कि पिछले एक वर्ष के निर्माण के बाद ही यह कार्यशाला चर्चाओं में रही है। दो बार चंडीगढ़ आई टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की छोटी मोटी कमियां दिखाकर लोक निर्माण विभाग की तरफ कमियों को दूर करने की फाइल को सरका दिया गया। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा भी दोनों ही बार कमियों को दूर कर फाइल भी राज्य परिवहन विभाग की ओर सरका दी गई लेकिन इन दोनों विभागों के बीच पिछले एक वर्ष से फाइल घूम रही है लेकिन कार्यशाला का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना कब थमेगा कमियां निकालने का सिलसिला
क्षेत्रवासियों को कहना है कि दो विभाग आपस में एक-दूसरे की कमियां निकालकर लंबे समय से वर्कशॉप का काम अटकाएं हैं। क्षेत्र के लोग राज्य परिवहन की सेवाओं से वंचित हैं। सब डिपो का वर्कशॉप दो विभागों के बीच में फंस कर रह गया हैं। दो विभागों के अधिकारियों के पास रटा रटाया एक ही जवाब है कि जब कमियां दूर होंगी तो शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। वर्कशॉप निर्माण के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिजली का कार्य पूरा कर दिया अधिकारियों का कहना है कि जब वर्क शॉप पूरा हो जाएगा तब तक बिजली के समान की गारंटी समाप्त हो जाएगी। क्षेत्र को सब डिपो का लाभ नहीं मिल सका। सब डिपो को शुरू करवाने के लिए सामाजिक संगठनों ने तीन बार धरना प्रदर्शन, सीएम विंडो, मंत्रियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं परंतु सरकार व प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उन्होंने निरीक्षण किया है। साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों केे निर्देश दिए गए हैं। वर्कशॉप की फाइल चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों को भेजी हुई है। विभाग एवं सरकार के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-नवीन कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed