फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gangster Kuldeep Yadav's brother arrested with illegal weapon

गैंगस्टर डॉ. कुलदीप का भाई अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
gangster Kuldeep Yadav's brother arrested with illegal weapon
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गैंगस्टर कुलदीप यादव के भाई को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायाधीश ने न्यायिक आरोपी को हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को 30 अगस्त की रात को सूचना मिली थी कि गांव खायरा निवासी मनोज के अवैध पिस्टल है। वह बाजार से अपने घर की ओर जा रहा है। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने तुरंत सतनाली चौक पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को मनोज के पास पिस्टल और चार कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी मनोज को मंगलवार को न्यायाधीश हिमांशु सिंह की कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी मनोज गैंगस्टर डॉ. कुलदीप यादव का भाई है। कुलदीप यादव ऊर्फ डॉक्टर पर हत्या, लूट सहित कई अन्य धाराओं के तहत संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 से वह जेल में है। बता दें कि पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पिछले एक माह से विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसमें अभी तक 6 लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed