{"_id":"69bee0cfad0a3727fe029107","slug":"fruit-prices-rise-due-to-reduced-arrivals-during-navratri-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124970-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में आवक कम होने से बढ़ी फलों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में आवक कम होने से बढ़ी फलों की कीमत
Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59 बाजार में दुकान पर फल खरीदता ग्राहक। संवाद
महेंद्रगढ़। नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में फलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। वहीं मांग के अनुसार शहर में फलों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। सभी फलों के दामों में 20 से 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से बढ़ोतरी हुई है।
व्यापारी बजाज सैनी, महाबीर सैनी, रामनिवास, रामलाल ने बताया कि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी केले और संतरे के दामों में हुई है। पहले केला 50 रुपये दर्जन मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 70 से 80 रुपये दर्जन तक पहुंच गई है।
संतरे के दामों में भी 40 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है और अब संतरे 100 से 120 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। अन्य फलों की बात करें तो अंगूर, सेब, नारियल और तरबूज के दामों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इसमें सेब और अनार दोनों ही 120 से 200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि अंगूर 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। पपीता 50 रुपये किलो और हरा नारियल 60 से 70 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है।
व्यापारियों ने बताया कि मंडी में फलों की आपूर्ति अधिकतर दिल्ली व जयपुर से होती है। नवरात्रि के दौरान व्रत-उपवास के कारण फलों की मांग बढ़ी है और बाजार में प्रतिदिन करीबन 5 क्विंटल फलों की खपत हो रही है। वहीं, मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है और इसके चलते कीमतों में तेजी आई है। व्यापारियों की ओर से आगामी दिनों दामों में कुछ हद तक वृद्धि होने की आशंका जताई गई है।