{"_id":"60048a678ebc3e34672c3dc1","slug":"from-today-corona-vaccine-will-be-installed-in-nine-places-narnol-news-rtk591328417","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नौ जगहों पर लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नौ जगहों पर लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में सोमवार से कोरोना टीकाकरण लगातार जारी रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुल नौ जगहों पर टीकाकरण होगा।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को तीनों केंद्रों पर 292 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था। पहले दिन लाभार्थी के पास टीका लगाने का मैसेज जाता है और टीका लगने के उपरान्त टीका लगने का मैसेज चला जाता है उसके बाद लाभार्थी का टीकाकरण प्रमाण पत्र बन जाता है। उन्होंने बताया कि 292 लाभाथीयों में 217 स्वास्थ्यकर्मियों का कोविड का टीका लगाया गया था। टीकाकरण स्थलों पर चिकित्सकों की पूरी टीम सर्तक रही, ताकि किसी प्रकार की प्रतिकूल प्रभाव होने पर तुरंत प्रभाव से निपटा जा सके। जिले में किसी भी टीकाधारक पर कोई भी किसी प्रकार प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला। सोमवार को भी तय जगहों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें नांगल चौधरी, नांगल सिरोही, बाछौद, माधोगढ, छिलरो व सेहलंग में भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना सेंटर पर पहले से टीकाकरण चल रहा है। छह जगहों पर पहले 19 जनवरी से टीका लगाया जाना था। लेकिन, अब इसे नियमित कर दिया गया है। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का कार्यक्रम बाछौद प्राथमिक अस्पताल 18 जनवरी से शुरू होगा। अटेली अस्पताल के इंजार्ज डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि 100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। जिनमें चिकित्सक, पैरामैडिकल स्टॉफ, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर आदि शामिल रहेगी।