फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instill a spirit of patriotism among the youth through poetry: MLA Omprakash

कविता के जरिये युवाओं में जगाएं देशभक्ति की भावना : विधायक ओमप्रकाश

Wed, 02 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instill a spirit of patriotism among the youth through poetry: MLA Omprakash
फोटो नंबर- 27कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्य अति​थि विधायक ओमप्रकाश यादव। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कवियों ने जिस प्रकार देशभक्ति और समाज सुधार के बारे में अपनी कविताओं से संदेश दिया, इसे देखकर लगता है कि आज के युवाओं को इससे जोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह बात अमर उजाला की ओर से बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित सरस्वती गार्डन में ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत ‘शब्दों की महफिल’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों में हास्य कवि योगेश के समदर्शी, गीतकार सत्यपाल सत्यम, ओज कवि सुल्तान सिंह, गीतकार मनोज कुमार मनोज, ओज कवि कर्मबीर तंवर तिगडानिया और युवा कवयित्री अदिति यादव ने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, प्रेम व समाज की मौजूदा स्थिति पर करारा व्यंग्य किया। कार्यक्रम में की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. अजीत चौधरी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों एसडी स्कूल ककराला, आर्यावर्त सेवा न्यास नारनौल, एएनई इंडस्ट्रीज नारनौल, सरस्वती गार्डन नारनौल, सीएलसी एकेडमी नारनौल, नालंदा स्कूल डालनवास, सीबीएम हॉस्पिटल्स नारनौल, ज्ञान बूस्टर एकेडमी नारनौल, पूजा हॉस्पिटल नारनौल, जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल, मुरारी हॉस्पिटल नारनौल, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना, एचपीएस स्कूल नारनौल, इंडस वैली स्कूल दौंगड़ा अहीर तथा श्रीकृष्ण स्कूल भुगांरका को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. आरपी सिंह, जगदेव यादव, डॉ. मनीष शर्मा, वेदपाल यादव, तेजबीर यादव, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. पंकज गौड़, डॉ. सचिन, हिम्मत सिंह, एडवोकेट राजकुमार यादव, एडवोकेट नरेंद्र यादव, संदीप वशिष्ठ, डॉ. विनोद यादव व क्रांति निर्मल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed