{"_id":"5ff8a9798ebc3e2e721ea859","slug":"free-food-narnol-news-rtk5900109164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी, गुरुग्राम से आए परीक्षार्थियों को निशुल्क रहना, खाना उपलब्ध कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी, गुरुग्राम से आए परीक्षार्थियों को निशुल्क रहना, खाना उपलब्ध कराया
विज्ञापन
बचपन ए प्ले स्कूल महेंद्रगढ़ में आराम करते हुए परीक्षार्थी
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। ग्राम सचिव की परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए आए ओम साईंराम स्कूल में रहने के लिए निशुल्क व्यवस्था दी गई। परीक्षार्थियों को शनिवार सुबह परीक्षा केंद्र तक भी स्कूल की गाड़ियों के माध्यम से निशुल्क पहुंचाया जाएगा। 9 व 10 जनवरी दोनों दिन यह व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
महेंद्रगढ़ में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आए दूर दराज के आवेदकों के लिए रहने, खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। ओम साईंराम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी अपनी टीम के साथ शाम 4 बजे से 8 बजे तक बस अड्डे पर रहे। गाड़ियों पर बैनर लगाए गए थे। जिससे बाहर से आने वाले आवेदकों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। रमेश सैनी ने बताया कि जिले में ही परीक्षा केंद्र होने के चलते पहले दिन काफी कम संख्या में अभ्यर्थी आए हैं। गुरुग्राम, रेवाड़ी से आए करीब 20 आवेदकों को स्कूल में ठहराया गया है। यहां उनके खाने के लिए भी प्रबंध किया गया। सुबह नहाने के लिए गर्म पानी दिया जाएगा। इसके बाद नाश्ता कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक स्कूल की वैन के जरिये पहुंचाया जाएगा। स्कूल की कुछ वैन सुबह के समय बस अड्डे पर तैनात रहेंगी। जो बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ में 9 और 10 जनवरी को ग्राम सचिव की लिखित परीक्षा देने के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कई परीक्षा केंद्र बस अड्डे से दस से 12 किलोमीटर तक दूर हैं। महेंद्रगढ़ में ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, रिक्शा की सुविधा नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को परेशानियों से बचाने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। परीक्षार्थियों की मदद के लिए जुटी टीम में रमेश सैनी के साथ नीरज मित्तल , विकास तिवारी, राजेश झाडली, महेंद्र मांड्या, अमर सिंह , सुरेश सोनी, अतुल दिवान, सुमित ,विष्णु शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। खाने की व्यवस्था में अपना होटल के संचालक हनी राव का सहयोग रहेगा
विज्ञापन
यह हेल्पलाइन नंबर जारी किए
परीक्षार्थी किसी तरह की हेल्प, रहने खाने की व्यवस्था, केंद्र तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था के लिए 94162-62198,87088-08000,70153-45950,95180-23898 पर कॉल कर सकते हैं। महिलाओं के लिए रहने के लिए अलग से प्रबंध किया जाएगा।