{"_id":"6ab18d96d7f1ec12410b064b","slug":"nidanas-dheeraj-takes-his-shot-in-las-vegas-will-represent-india-narnol-news-c-199-1-sroh1009-160678-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निडाना के धीरज का दांव अब लास वेगास में, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निडाना के धीरज का दांव अब लास वेगास में, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन
21जेएनडी01: धीरज मलिक।
जींद। जिले के गांव निडाना के पहलवान धीरज मलिक का अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 12 से 18 अक्तूबर 2026 तक अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होगी। धीरज 77 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन की खबर मिलते ही गांव निडाना और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। धीरज ने कुश्ती का सफर स्कूली स्तर से शुरू किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगाना में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में दो बार हिस्सा लेकर पदक हासिल किए।
धीरज के पिता कृष्ण कुमार असम राइफल्स में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई यशवीर मलिक भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। धीरज ने पिछले दो वर्षों से स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी, सफियाबाद में प्रशिक्षण लिया और अपनी तकनीक को निखारा।
विज्ञापन
धीरज ने अप्रैल 2026 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जून में अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इसके बाद अगस्त में अंडर-20 विश्व कुश्ती ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अब अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन ने उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
डीपीई जोगिंदर नेहरा ने बताया कि धीरज सरल स्वभाव, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी है। वह अभ्यास के दौरान पूरी लगन से मेहनत करता है। उन्हें उम्मीद है कि लास वेगास में धीरज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतने में सफल होगा। धीरज के चयन पर सरपंच भूपेंद्र मलिक, कोच अजमेर मलिक, जोगिंदर नेहरा, करण सिंह पहलवान, कृष्ण पहलवान, दलबीर सिंह, कप्तान सिंह समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई।