फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fraud online mobile shoping

सप्ताह में चौथी बार फोन के पैकेट में मिला साबुन

Thu, 19 Dec 2019 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
fraud online mobile shoping
ऑनलाइन शापिंग करने पर मोबाइल के पैकेट में साबुन निकलने का एक सप्ताह में चौथा केस आया है। गांव बसई के प्रीतमपाल ने ओपो कंपनी का मोबाइल ऑर्डर किया था। जब उसने डिलिवरी ब्वॉय की ओर से दिया गया पैकेट खोला तो उसमें साबुुन की टिकिया निकली।
विज्ञापन

आकोदा चौकी पुलिस को दी शिकायत में प्रीतमपाल ने बताया कि वह मालड़ा में ज्वेलरी की शॉप चलाते हैं। उन्होंने ऑनलाइन ओपो एफ इलेवन मोबाइल ऑर्डर किया था। जिसका भुगतान 12990 रुपये बजाज फाइनेंस कार्ड से कर दिया था। डिलिवरी ब्वॉय 11 दिसंबर को उसके घर पर पैकेट दे गया। जब पैकेट को खोला तो उसमें साबुन मिला। प्रीतमपाल ने बताया कि जब उसने डिलिवरी ब्वॉय को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कंपनी के कार्यालय में फोन किया तो कंपनी वालों ने कहा कि ये सामान बदलकर आपको फोन दे दिया जाएगा। अगले दिन कोरियर कार्यालय से फोन आया कि हम साबुन नहीं ले जाएंगे। हमें तो फोन ही चाहिए।
विज्ञापन

इस बारे में कंपनी कार्यालय में फिर से शिकायत दी तो उन्होंने रिकवेस्ट कैंसल कर दी। कंपनी के मैनेजर ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। डिलिवरी ब्वॉय का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। प्रीतम ने बताया कि बिल की कॉपी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीन लोग भी हो चुके ठगी का शिकार
इसी सप्ताह तीन युवकों के साथ मोबाइल डिलिवरी के नाम पर ठगी हुई थी। जिसमें एक डिलिवरी करने वाले युवक को पकड़ कर मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद डिलिवरी ब्वॉय से 14999 रुपये वापस दिलाए। अन्य दो युवक अपना पैसा लेने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र गांव मालड़ा निवासी अक्षय ने बताया कि सैमसंग कंपनी का ए50 मोबाइल मंगवाया था। मोबाइल वाला पैकेट खोला उसमें निखार साबुन की दो टिकिया निकली थी। गांव मालड़ा के सुरेंद्र ने ऑनलाइन शांपिग कंपनी से रीयलमी कंपनी का एस 5 मोबाइल ऑर्डर किया था। नौ दिसंबर को उसके पास डिलिवरी आई। पैकेट खोला तो उसमें साबुन की टिकिया निकली। गांव पाली निवासी रोकी ने ऑनलाइन कंपनी को रीयलमी कंपनी का एस टू मोबाइल ऑर्डर किया था। पैकेट खोला तो उसमें साबुन की टिकिया निकली। रोकी ने बताया कि उसने पैकेट खोलने की वीडियो भी बनाई है।

ऑनलाइन शॉपिंग के समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। हमें सबूत के साथ अपनी शिकायत दें। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। पैसे का भुगतान करते समय सबसे अधिक जागरूक रहने की जरूरत है।
- यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
ऑनलाइन शापिंग में बरतें सावधानी
- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अच्छी कंपनी को ही चुनें
- अधिक छूट देने वाले प्रोडेक्ट के लालच में न फंसे
- डिलिवरी ब्वॉय के सामने ही पैकेट खोलें
- किसी तरह का शक हो तो पैकेट लेने से खोलने तक की वीडियो बना लें
- कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed