फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fourth death due to corona in the district, three OPDs of the hospital closed, cowani also affected

जिले में कोरोना से चौथी मौत, अस्पताल की तीन ओपीडी बंद,गायनी भी रही प्रभावित

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fourth death due to corona in the district, three OPDs of the hospital closed, cowani also affected
जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर भी लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इससे अस्पताल में डेंटल, स्किन और ऑर्थो की ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं हो सका। वहीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ बुधवार को जांच में सुबह कोरोना पॉजिटिव निकली। इससे गायनी की ओपीडी बुधवार को प्रभावित रही। दूसरी ओर कोरोना से जिले में चौथी मौत हो गई है। वहीं जिले में बुधवार को 38 नए कोरोना वायरस के केस आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब इसकी चपेट में सरकारी अस्पताल के डाक्टर्स भी आ रहे हैं। पहले जिला नागरिक अस्पताल में सीनियर सीटिजन की ओडीपी का डॉक्टर कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद स्किन का डॉक्टर संक्रमित मिला। इसके बाद डेंटल की महिला डॉक्टर संक्रमित मिली। इस पर डेंटल के सीनियर डेंटल सर्जन ने कोरोना की जांच कराई तो वह भी संक्रमित मिले। दूसरी ओर ऑर्थो के डॉक्टर का भाई कोरोना मरीज मिलने के कारण होम आइसोलेशन पर है। इस कारण से डेंटल, स्किन और ऑर्थो की ओपीडी बंद चल रही है। बुधवार को वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी में महिलाओं की जांच कर रही थी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। इसमें संक्रमित मिलने के बाद डॉक्टर होम आइसोलेट हो गई। ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद गायनी की ओपीडी प्रभावित रही। हालांकि दो अन्य महिला डॉक्टर्स के होने से गायनी वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रही। वहीं वीरवार से एक डॉक्टर की ड्यूटी गायनी की ओपीडी में लगाई जाएगी। दूसरी ओर बच्चों व मनोरोग व आंख की ओपीडी पहले की तरह जारी रही है।
विज्ञापन

जिला में 38 नए कोरोना पॉजिटिव आते ही संख्या 2638 हुई
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में बुधवार को 38 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2638 हो गई है। वहीं बुधवार को 71 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2159 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अटेली मंडी के एक मरीज की बीती रात पीजीआई रोहतक में मौत हुई है। अब तक जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैम। कोरोना के 475 केस अभी भी एक्टिव हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 16 सितंबर तक 98463 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 59403 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 45994 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1067 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं अटेली में 54 साल की महिला ब्लड कैंसर और फेफडे की बीमार से पीड़ित थी। सीएचसी अटेली के डॉ. विजय कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को महिला का सैंपल लिया गया था। 11 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद महिला को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। जहां पर बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार रोहतक में कोरोना प्रोटोकाल के तहत हुआ। वहीं नारनौल में बुधवार को एक डॉक्टर, पुलिस कर्मी के घर के अलावा दुकानदार समेत अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:
अकबरपुर-2, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांवड़ी जाट-1,नियाज अलीपुर दौखेरा-1,भुंगारका-1,मौसनुता-1,
ढ़ाणी सैनी थनवास-1,मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1,धरसु-1, पुलिस लाइन-1,भांखरी-1,महाराणा प्रताप नगर नारनौल -1,नांगल सिरोही-1,मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल-3,मोहल्ला राव का नारनौल -1, सोसायटी कॉलोनी महेंद्रगढ़ -2,कांटी -1, मोहल्ला देवस्तान-1,कांवी-4, नीरपुर-1,दौचाना-1, मंडलाना-1,देवनगर-1,छापड़ा-1,मोहल्ला शिव कॉलोनी-3, फैजाबाद-1, मोहल्ला दया नगर नारनौल-1, सेका -3

वर्जन
डेंटल के दो डॉक्टर कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में ओपीडी के लिए डेंटल डॉक्टर की जरूरत है। इसके सीएमओ को पत्र लिखा गया है। गायनी के लिए दो डॉक्टर्स हैं। ऐसे में गायनी में परेशानी नहीं होगी। ऑर्थो में दूसरे डॉक्टर की सेवाएं ली जा रही है।
डॉ. आशा शर्मा, एमएस,नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed