फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former district chief Satish Yadav joins INLD.

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव इनेलो में हुए शामिल

Tue, 13 Jan 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Former district chief Satish Yadav joins INLD.
फोटो 10 पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव इनेलो सुप्रिमो अभय चौटाला से मुलाकात करते।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव उर्फ सतबीर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार को इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के निवास स्थान पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीति, संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। सतीश यादव गांव दुबलाना के रहने वाले है और वर्ष 2005 में जिला प्रमुख बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान सतीश यादव ने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए थे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस को 10 दिनों के अंदर ये दूसरा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव के पार्टी में शामिल होने के बाद अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। दक्षिण हरियाणा में पार्टी मजबूत हो रही है। सतीश यादव ने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा जन कल्याण के लिए कार्य किया है। बुजुर्गों की पेंशन और युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी की नितियों को आगे बढ़ाते हुए जन कल्याण के लिए कार्य करूंगा। इनेलो पार्टी के जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि 25 सितंबर की रोहतक रैली के बाद से प्रदेश के बड़े नेता इनेलो में शामिल हो रहे हैं।

राधेश्याम शर्मा व सतीश यादव के इनेलो में शामिल होने से हरियाणा की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। उन्होंने बताया कि अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो को दोबारा मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed