{"_id":"65453d64415a50644e06a0bb","slug":"food-safety-department-team-raided-six-shops-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4810-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह दुकानों पर मारे छापे
Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम महेंद्रगढ़ व सतनाली में छह मिष्ठान भंडारों पर छापा मारकर सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम महेंद्रगढ़ से सटे गांव खातोदड़ा में पहुंची, जहां एक गोदाम से 750 किलोग्राम खोवा व 100 किलोग्राम से अधिक छैना का स्टॉक मिला। टीम की ओर से दोनों के एक-एक सैंपल लिए गए। इसके उपरांत टीम कुरहावटा स्थित एक दुकान पर पहुंची और यहां से रसगुल्ला के सैंपल लिए गए। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दो स्थानों पर छापे मारने के बाद टीम सतनाली पहुंची यहां से तीन दुकानों पर छापा मारकर तीन सैंपल खोवा बर्फी व दूध के लिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि जहां से भी मिलावट की शिकायत मिलती है शीघ्रता से टीम पहुंचकर सैंपल ले रही है। इस दौरान त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई सहित अन्य प्रकार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि जहां से भी मिलावट की शिकायत मिलती है शीघ्रता से टीम पहुंचकर सैंपल ले रही है। इस दौरान त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई सहित अन्य प्रकार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन