फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Follow the instructions of the Election Commission of India: DC

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हो : डीसी

Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Follow the instructions of the Election Commission of India: DC
​विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक​निर्वाचक सूची में नए ना
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और नए मतदाताओं के फॉर्मों की फीडिंग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी फाॅर्मों के निपटान में समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। मनोज कुमार ने कहा कि कि सभी प्रकार के फार्मों का निपटान समय पर पूरा किया जाए, ताकि कोई भी अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित फॉर्मों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फॉर्मों को त्वरित रूप से प्रोसेस करके आयोग को भेजा जाए, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा सके। इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल, उदयसिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह व निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed