{"_id":"69419751d70b2003e4077bed","slug":"five-booths-will-be-built-at-the-mahendragarh-bus-stand-and-buses-will-be-readily-available-for-ateli-hakenvi-sehlang-and-sohla-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122480-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बनेंगे 5 बूथ, अटेली, हकेंवि, सेहलंग, सोहला के लिए आसानी से मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बनेंगे 5 बूथ, अटेली, हकेंवि, सेहलंग, सोहला के लिए आसानी से मिलेंगी बसें
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड पर जहां बनाए जाएंगे नए बूथ---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों को जल्द ही नए बूथों की सुविधा मिलेगी और इसकी प्रथम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फिलहाल बस स्टैंड पर 6 बूथ बनाए गए हैं और इन पर भी सभी रूटों की बसें लगती हैं। नए साल में 5 नए बूथ बनाए जाएंगे।
सोमवार को टीम ने शहर के बस स्टैंड का दौरा किया और बूथ बनाने के लिए पैमाइश की गई। इसके बाद 5 बूथ बनाने का निर्णय लिया है। अब 6 बूथों पर मुख्य रूटों की बसों का संचालन हो रहा है जबकि ग्रामीण रूटों की बसों का बिना बूथ के ही संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
यात्रियों को बस ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बूथ बनने के बाद सभी बसें अपने बूथ पर लगेंगी और यात्रियों को भी बस का पता आसानी से चल पाएगा। सोमवार को लोकनिर्माण विभाग की ओर से टीम ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया और बूथ बनाने के लिए जगह का चयन किया है।
विज्ञापन
इस सप्ताह विभाग की ओर से बूथों का एस्टीमेट बनाया जाएगा और स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। बूथों के लिए टिन शेड डाली जाएगी और फर्श पक्का करवाकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद बूथ बनाने का कार्य शुरू होगा और नए साल के पहले माह में यात्रियों को नए बूथों की सौगात मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- --
इन रूटों के बनाए जाएंगे बूथ
रोडवेज विभाग की ओर से बस स्टैंड पर ग्रामीण व अन्य रूटों पर बूथ बनाए जाएंगे। इसमें हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, सोहला, अटेली, सेहलंग, दुलोठ अहीर, नानगवास, बुचौली, अगिहार आदि रूटों के बूथ बनाए जाएंगे और रूटों की बसों का बूथ से ही संचालन किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:1
रोडवेज विभाग की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए 5 नए बूथों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद उन रूटों की बसों का बूथ से संचालन किया जाएगा। यात्रियों को बस ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी। -हरिप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -
वर्जन:2
जेई की ओर से बस स्टैंड पर बूथ बनाने के लिए पैमाइश की गई है। अब टीम की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद रोडवेज विभाग की ओर से निर्माण करवाया जाएगा। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, महेंद्रगढ़