फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing reported in Chhajiyawas village; police launch investigation.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव छाजियावास में हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 May 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Firing reported in Chhajiyawas village; police launch investigation.
महेंद्रगढ़। जिले के गांव छाजियावास में बीती रात फायरिंग की सूचना मिलने के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गांव छाजियावास की बनी में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और उसे गाड़ी में डालकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल पर खून के निशान मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी कि एक सफेद रंग की गाड़ी गांव खैरौली की तरफ से छाजियावास की ओर आई और गांव से करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर पहले रुक गई।
विज्ञापन

इसी दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी और किसी व्यक्ति को गाड़ी में डालने जैसी गतिविधि दिखाई दी। करीब दो से तीन मिनट बाद वही गाड़ी वापस गांव खैरौली की तरफ चली गई। इसके बाद गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को झाड़ियों और सड़क पर खून के निशान मिले। वहीं किसी वस्तु को बैग में डालकर घसीटने जैसे निशान भी दिखाई दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया। हालांकि, घटनास्थल से कोई खाली खोल, कारतूस या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के सैंपल एकत्र किए हैं। अब लैब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि खून किसी इंसान का है या किसी जानवर का।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि टीम ने घटनास्थल से मोबाइल डंप उठाए हैं जिनकी जांच की जा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम को मौके से किसी जानवर के बाल भी मिले हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed