फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire in footwear shop was caused by short circuit

शार्ट सर्किट से लगी थी जूते-चप्पलों की दुकान में आग

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in footwear shop was caused by short circuit
नारनौल। आजाद चौक पर सदर बाजार में मंगलवार शाम को शार्ट सर्किट से जूते-चप्पलों की दुकान में आग लगी थी। यह आग सुबह तक धधकती रही। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन व सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुरुनानकपुरा निवासी दुकानदार प्रेम चंद गर्ग के अनुसार उसकी आजाद चौक के सदर बाजार में जूते-चप्पलों की दुकान है। होलसेल का कार्य होने के चलते दुकान में काफी अधिक सामान था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात वह दुकान में ही मौजूद था। सामान दूसरे स्थान पर भेजने के लिए वह बाजार से रिक्शा बुलाने के लिए गया था। इतनी ही देर में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदारों ने समय रहते निकाला अपना सामान
जूते-चप्पलों की दुकान के एक तरफ दवाइयों व दूसरी तरफ किताबों व परचून की दुकान थी। आग लगने के दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानों में रखे सामान को समय रहते बाहर निकाल लिया। इसके चलते उन्हें सामान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed