फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire fighters and sanitation workers expressed anger over the demands

Mahendragarh-Narnaul News: अग्निशमन व सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जताया रोष

Fri, 19 Jan 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire fighters and sanitation workers expressed anger over the demands
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद नारनौल के अग्निशमन में लगे कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियाें ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा अग्निशमन विभाग को आपदा एवं प्रबंधन विभाग में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूर्व में यह विभाग स्थानीय शहरी निकाय के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि अगर अग्निशमन विभाग को आपदा एवं प्रबंधन विभाग में सौंपा जाता है तो अग्निशमन विभाग में लगे हुए कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व की सरकारों द्वारा भी कर्मचारियों के साथ ऐसा किया जाता था और मौजूदा सरकार द्वारा भी ऐसा किया जाने लग गया है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। सफाई कर्मचारियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed