{"_id":"68224074c51c746b070d9347","slug":"fire-broke-out-in-gurudwara-fire-brigade-personnel-brought-it-under-control-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124516-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुरुद्वारे में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने पाया नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुरुद्वारे में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने पाया नियंत्रण
Tue, 13 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-23पुरानी कचहरी स्थित प्राचीन गुरुद्वारे में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची फायरब्रिग
नारनौल। शहर के पुरानी कचहरी स्थित गुरुद्वारे में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गुरुद्वारे के अंदर रखा सामान जल गया। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
प्राचीन गुरुद्वारा में रोजाना कीर्तन और पाठ होता है। सोमवार दोपहर को गुरुद्वारे से लोगों को धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधन व दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के लिए दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। इस बारे में दमकलकर्मी संदीप यादव ने बताया कि आग से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गुरुद्वारे में रखे कुछ कपड़े और अन्य सामान ही जला है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।