फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire Breaks Out at Liquor Shop; Two Suspects Caught on CCTV

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर लगी आग, सीसीटीवी में कैद दो संदिग्ध युवक

Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out at Liquor Shop; Two Suspects Caught on CCTV
फोटो 19ठेके में आग लगाते बाइक सवार युवक।स्रोत:सोशल मीडिया
नारनौल। कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें दो संदिग्ध युवक भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब ठेका बंद था, उस समय बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ठेके के शटर के बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी और तुरंत मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ठेके पर सो रहे एक कारिंदे ने आग की लपटें देख तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार कृष्ण कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अज्ञात युवकों की ओर से आग लगाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर शहर थाना, सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed