{"_id":"69c81ead27454809070a27a9","slug":"file-objections-on-the-proposed-collector-rate-by-30th-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137796-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर 30 तक दर्ज कराएं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर 30 तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Sun, 29 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए जमीन के प्रस्तावित कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। प्रस्तावित दरों की सूची शनिवार को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि 30 मार्च तक आम लोग इस पर दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ये सुझाव या आपत्तियां संबंधित एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय की एचआरसी शाखा, कमरा नंबर 312 में व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक से जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी सुझाव या एतराज पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी उपमंडल अधिकारियों और सब-रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी करवाकर आमजन को सूचित करें और कार्यालयों में भी इस सूचना को चस्पा करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।