{"_id":"6afde07dc1775abc8e01cef8","slug":"farmers-faced-difficulties-due-to-a-machine-breakdown-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131894-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद केंद्र पर मशीन बंद होने से किसानों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद केंद्र पर मशीन बंद होने से किसानों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़--संवाद
महेंद्रगढ़। रबी सीजन में फसलों की बिजाई के बाद अब किसानों को यूरिया खाद की जरूरत पड़ने लगी है। इसके चलते बुधवार को खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ी। खाद लेने के लिए किसानों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। मशीन बंद होने से करीब आधे घंटे तक वितरण प्रक्रिया बाधित रही। मशीन चालू होने के बाद खाद वितरण दोबारा शुरू किया गया।
किसान रामौतार, निरंजन, प्रकाशचंद और दलीप ने बताया कि फसल की अच्छी पैदावार के लिए पहली सिंचाई के दौरान यूरिया डालना जरूरी है। केंद्र पर एक एकड़ जमीन के हिसाब से दो बैग खाद दिए जा रहे हैं, जबकि किसानों के अनुसार पांच बैग मिलने चाहिए। उन्होंने वितरण व्यवस्था सुचारु रखने और जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।
केंद्र कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार प्रति एकड़ दो बैग यूरिया दिए जा रहे हैं। सोमवार देर शाम 3760 बैग पहुंचे थे, जिनमें से बुधवार को 700 बैग शेष थे। वीरवार शाम तक दो हजार बैग और पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
केंद्र पर 700 बैग शेष रह गए है। दो हजार खाद के बैग वीरवार शाम को पहुंच जाएगा। दस हजार यूरिया की डिमांड भेजी हुई है। किसानाें को खाद को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-- - जगराम, मैनेजर, हैफड़ महेंद्रगढ़।