फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers closed the gates of grain market due to non-availability of fertilizers

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किए अनाज मंडी के गेट बंद

Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers closed the gates of grain market due to non-availability of fertilizers
खाद नही मिलने पर किसानों द्घारा किया गया मंडी का गेट बंद । - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में डीएपी खाद की मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जिले के बिक्री केंद्रों पर खाद का स्टॉक नहीं पहुंचा। इसके कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाई। इससे किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति भारी रोष देखने को मिला। खाद नहीं मिलने पर गुस्साएं किसानों ने नारनौल अनाज मंडी के दोनों मुख्य गेट को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिस कारण मंडी के अंदर और बाहर लोगों का आवागमन बंद हो गया। इससे आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गेट बंदी की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर मंडी के गेट को खुलवाया।
विज्ञापन

जिले में खाद की कमी को लेकर हर दिन कही न कही किसान तालाबंदी तो जाम लगाकर अपना रोष जता रहे है। मगर जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने की बजाय किसानों को आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है। जनप्रतिनिधि किसानों को डीएपी की जगह अन्य खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं तो प्रशासन जिले में खाद की कोई कमी नहीं होने की बात कह रहे है, लेकिन बिक्री केंद्रों पर किसानों को भीड़ को देखकर नहीं लगता है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिक्री केंद्र के कर्मचारियों को करना पड़ रहा किसानों के गुस्से का सामना
खाद की कमी के कारण बिक्री केंद्र के कर्मचारियों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी तो आज तक बिक्री केंद्रों का जायजा तक लेने नहीं पहुंचे है। ऐसे खाद न होने, वितरण नहीं होने व अन्य सभी प्रकार से बिक्री केंद्र के कर्मचारियों को ही किसानों से सामना करना पड़ रहा है। नारनौल अनाज मंडी स्थित बिक्री केंद्र के कर्मचारियों के साथ तो हाथापाई तक हो चुकी है। वहीं गुस्साएं किसानों ने खाद वितरण नहीं करने पर बिक्री केंद्र का ताला भी तोड़ चुके हैं।

- बुधवार या बृहस्पतिवार तक खाद पहुंचने की उम्मीद
15 अक्तूबर को रेवाड़ी में लगे रैक से जिले को 1930 बैग डीएपी के मिले थे। इसमें 800 बैग डीएपी नारनौल को मिले थे। इसके अलावा 400 बैग महेंद्रगढ़, कनीना को 350 तथा 380 बैग अटेली को मिले थे। जोकि एक दिन में वितरित कर दिया गया। नारनौल में शनिवार को 500 तथा रविवार को बचे 300 बैग डीएपी के वितरित किए गए थे। मगर अब जिले में खाद का स्टाफ खत्म हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब जिले में बुधवार या बृहस्पतिवार तक खाद पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों को खाद के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।

भीड़ को समझाती पुलिस ।

भीड़ को समझाती पुलिस । - फोटो : Narnol

किसानों द्घारा मंडी में कि गई गेट बंदी के बाद तैनात पुलिस बल।

किसानों द्घारा मंडी में कि गई गेट बंदी के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : Narnol

 खाद के इंतजार में बिक्री केंद्र के बाहर बैठी महिलाएं।

खाद के इंतजार में बिक्री केंद्र के बाहर बैठी महिलाएं।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed